How to Write Good Essay in hindi-निबंध लेखन
कैसे लिखें अच्छा निबंध? Good Essay Writing tips in hindi
निबंध लेखन एक ऐसी कला है जो निरंतर अभ्यास से निपुण की जा सकती है। एक अच्छा निबंध लिखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों को ध्यान में रखते हैं तो आप किसी भी विषय पर बहुत अच्छा निबंध लिख सकते हैं।
किसी भी विषय पर निबंध लिखने के लिए आधारभूत या बेसिक तथ्यों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। लेकिन सवाल पैदा होता है कि जब विषय के बारे में आपको काफी कुछ पता चल जाए तो उन्हें एक साथ रोचक तरीके से कैसे प्रस्तुत किया जाए?
इस लेख के माध्यम से हम आपको सुंदर निबंध लेखन के टिप्स बताएंगे। इन निबंध लिखने के महत्वपूर्ण बातों को अगर ध्यान में रखें तो आपको तथ्यों को एक लेख के तौर पर पिरोने में निश्चित ही सफलता मिलेगी। इन्हें रटने के बजाय इन निबंध लेखन टिप्स को समझने और आत्मसात करने का प्रयास करें।
निबंध लेखन में विषय का महत्व Importance of topic in essay writing
निबंध लेखन में विषय का महत्व सर्वाधिक है। आपका विषय ही यह तय करता है कि आपके निबंध की भाषा और लिखने की विधि क्या होगी। अगर आपको विषय विचार आधारित है तो आपको उस विचार से संबंधित महापुरूषों के विचार एकत्रित करने होंगे और यदि वह किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या घटना आधारित है तो आपको उससे संबंधित तथ्यों को एक साथ इकट्ठा कर लेना होगा
विचार आधारित लेख में भाषा पर विशेष ध्यान दिया जाता है क्योंकि यह माना जाता है कि विचारवान व्यक्ति के पास उचित भाषा कौशल होता है। जबकि व्यक्ति, वस्तु, स्थान या घटना आधारित विषयों में तथ्यों की शुद्धता पर ज्यादा जोर होता है क्योंकि अशुद्ध तथ्य से निबंध की गरिमा दूषित होती है। अतः निबंध लेखन के लिए सबसे पहले विषय की उचित तैयारी कर लेनी चाहिए और लेखन सामग्री जुटा लेनी चाहिए।
निबंध की शुरुआत कैसे करें? How to start an essay?
निबंध में पहले पैराग्राफ का बहुत महत्व है। शास्त्रीय निबंध लेखन में पहले हिस्से को प्रस्तावना कहा जाता है। प्रस्तावना निबंध लेखक के लेखन कौशल की शुरूआती जानकारी देता है इसलिए इस हिस्से को पूरी सावधानी और रचनात्मकता के साथ लिखा जाना चाहिए।
अगर आप विचार आधारित निबंध लिख रहे हैं तो आपको उस विचार से संबंधित किसी महापुरूष के कथन से अपनी बात शुरू करनी चाहिए और अगली पंक्तियों में उस विचार के महत्व को रेखांकित करना होता है।
अगर निबंध व्यक्ति, वस्तु, स्थान या घटना आधारित है तो पहले उसकी मोटी जानकारी प्रस्तावना के माध्यम से रखनी चाहिए और आगे उसका विस्तार करना चाहिए। प्रस्तावना की भाषा सहज, सरल और आसान होनी चाहिए। धाराप्रवाह लेखक शैली का ध्यान रखना चाहिए और पहले वाक्य से दूसरे वाक्य के बीच सहज संबंध स्थापित होना चाहिए।
प्रस्तावना का आकार आपको दी गई शब्द सीमा का 10 प्रतिशत तक होना चाहिए। यदि आपको 1000 शब्दों का निबंध लिखना है तो प्रस्तावना 100 शब्दों की और अगर कहीं आपकी शब्द सीमा 300 है तो प्रस्तावना को 30 शब्द से अधिक नहीं होना चाहिए।
निबंध का मुख्य भाग body of essay
यह निबंध का मुख्य हिस्सा होता है जिसमें आप विषय की आमूलचूल जानकारी प्रदान करते हैं और उस विषय के संबंध में पाठक को अपनी राय से परिचित करवाते हैं। इस हिस्से में विषय की सारी जानकारी का समावेश होता है। इस हिस्से को सबसे ज्यादा ध्यान से लिखने की जरूरत होती है।
निबंध का मुख्य हिस्सा लिखते समय आप बिंदुवार उसका मोटा खाका खींच ले तो अच्छा होगा। अगर आपका निबंध विचार आधारित है तो उसे इस तरह के बिंदुओं में बांटा जा सकता है जैसे वह विचार कैसे उपजा, उस विचार को सबसे पहले किसने दिया, उसकी जानकारी।
उस विचार ने दुनिया को कैसे प्रभावित किया और आज उस विचार के कितने अनुयायी हैं। उस विचार के बारे में आपकी क्या राय है। उसके समर्थन में क्या तर्क है और उसके विपक्ष में क्या बात जाती है।
इसी तरह व्यक्ति, वस्तु, स्थान या घटना आधारित निबंध में पहले उसका इतिहास, उसके कार्यकलाप, उसकी विशेषताएं और उसकी आलोचनाओं को क्रोनोलॉजिकल आर्डर में लिखा जाना चाहिए। इसके बाद उसके प्रभावों का वर्णन किया जाना चाहिए।
निबंध का अंतिम भाग उपसंहार
निबंध के अंतिम भाग को उपसंहार कहते हैं, इस हिस्से में आप निबंध का समापन लिखते हैं. यह फिल्म के अंतिम दृश्य की तरह ही होना चाहिये यानी आपको किसी नतीजे पर पहुंचना होता है.
आपने जिस विषय पर निबंध लिखा होता है, उसका परिणाम या उसका योगदान इस हिस्से में रेखांकित किया जाता है. अंतिम बात को सिद्ध करने का यह अंतिम अवसर होता है.
निबंध का उपसंहार वह हिस्सा होता है, जिसे पाठक याद सबसे अधिक समय तक याद रखता है. उपसंहार के बारे में कहा जाता है कि यह औषधीय अर्क की तरह होता है जिसमें पूरे निबंध का निचोड़ एक छोटे से हिस्से में संग्रहीत होता है.
इसका समापन काव्य पंक्तियों या दोहे के माध्यम हो श्रेयस्कर रहता है. किसी महापुरूष के कथन के साथ भी आप अपने निबंध का समापन कर सकते हैं.
निबंध लेखन के दौरान ध्यान रखी जाने वाली विशेष बातें
- निबंध लेखन के लिये उपयोग में ली जाने वाली भाषा सरल, सरल और रसपूर्ण हो.
- अपनी बात कहने के लिये मुहावरे और लोकोक्तियों का प्रयोग भी करना चाहिये, इससे निबंध रसपूर्ण हो जाता है.
- जहां तक हो सके वर्तनी की अशुद्धियों से बचने का भ्रसका प्रयास करें.
- भ्रामक तथ्यों और अधकचरा तर्कों से निबंध की हत्या हो जाती है, जहां तक हो सके किसी प्रतिष्ठित स्रोत से और तर्कपूर्ण विचार का ही निबंध में प्रयोग करें.
- लंबे वाक्यों को लिखने से बचे और अपनी बात कहने के लिये छोटे वाक्यों और सहायक वाक्यों का प्रयोग करें.
- पूर्ण विराम और अर्द्धविराम का उचित उपयोग सही स्थान पर करें.
नीचे दिये गये लिंक पर आप हिंदी निबंध पुस्तक PDF Download भी कर सकते हैं. इस हिंदी निबंध संग्रह PDF में हिंदी के प्रसिद्ध निबंध संग्रहित किये गये हैं.
वर्णनात्मक निबंध हिंदी के साथ ही आपको विषयात्मक हिंदी निबंध भी इस निबंध की किताब में पढ़ने के लिये मिलेंगे. वर्तमान विषयों पर हिंदी में निबंध लेखन में भी यह निबंध की किताब आपकी सहायता करेगी.
FAQ-How to Write Good Essay in hindi-निबंध लेखन
निबंध की शुरुआत कैसे करें?
निबंध की शुरुआत प्रस्तावना से होती है। प्रस्तावना में निबंध का विषय, उद्देश्य और मुख्य बिंदुओं का उल्लेख किया जाता है। प्रस्तावना को आकर्षक और ध्यान खींचने वाला होना चाहिए।
प्रस्तावना लिखने के लिए आप निम्नलिखित युक्तियों का पालन कर सकते हैं:
- प्रस्तावना का पहला वाक्य ही आकर्षक होना चाहिए। यह वाक्य पाठक का ध्यान खींचने वाला होना चाहिए।
- प्रस्तावना में निबंध के विषय का परिचय देना चाहिए। यह परिचय संक्षिप्त और स्पष्ट होना चाहिए।
- प्रस्तावना में निबंध के उद्देश्य का उल्लेख करना चाहिए। निबंध का उद्देश्य क्या है? क्या आप निबंध में किसी विषय का वर्णन करना चाहते हैं, किसी मुद्दे पर अपनी राय देना चाहते हैं, या किसी समस्या का समाधान सुझाना चाहते हैं?
- प्रस्तावना में निबंध के मुख्य बिंदुओं का उल्लेख करना चाहिए। निबंध में आप किन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे?
निबंध लिखने का तरीका क्या है?
निबंध लिखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, अपने निबंध के लिए एक विषय चुनें। विषय ऐसा होना चाहिए जिस पर आप अच्छी तरह से जानकारी रखते हों और जिस पर आप लिखना चाहते हों।
- एक बार जब आपके पास एक विषय हो जाए, तो उस पर कुछ शोध करें। निबंध में तथ्यात्मक जानकारी शामिल हो सकती है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने विषय पर अच्छी तरह से जानकार हों।
- अपने शोध के आधार पर, अपने निबंध के लिए एक रूपरेखा बनाएं। रूपरेखा आपको अपने विचारों को व्यवस्थित करने में मदद करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आपका निबंध एक सुसंगत क्रम में लिखा गया हो।
- अपनी रूपरेखा का उपयोग करके, अपने निबंध को लिखना शुरू करें। अपने निबंध को स्पष्ट और संक्षिप्त बनाएं।
- अपने निबंध को पूरा करने के बाद, इसे ध्यान से संपादित और सुधार करें। वर्तनी और व्याकरण की त्रुटियों की जाँच करें और सुनिश्चित करें कि आपका निबंध अच्छी तरह से लिखा गया हो।
निबंध की तैयारी कैसे करें?
निबंध लिखने से पहले, निम्नलिखित बातों की तैयारी करें:
- अपने निबंध के लिए एक विषय चुनें।
- अपने विषय पर शोध करें।
- अपने निबंध के लिए एक रूपरेखा बनाएं।
- अपने निबंध के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र करें।
- अपने निबंध के लिए आवश्यक उपकरण और सामग्री एकत्र करें।
निबंध लिखने का प्रारूप क्या है?
निबंध का सामान्य प्रारूप निम्नलिखित है:
- प्रस्तावना (Introduction)
- मुख्य भाग (Body)
- उपसंहार (Conclusion)
प्रस्तावना में निबंध का विषय, उद्देश्य और मुख्य बिंदुओं का उल्लेख किया जाता है। मुख्य भाग में निबंध के विषय पर विस्तार से चर्चा की जाती है। उपसंहार में निबंध के मुख्य बिंदुओं का सारांश दिया जाता है और निबंध का समापन किया जाता है।
निबंध के लिए किस फॉन्ट का उपयोग करें?
निबंध के लिए आमतौर पर Times New Roman या Arial जैसे फॉन्ट का उपयोग किया जाता है। इन फॉन्ट का आकार 12 पॉइंट होना चाहिए।
एक अच्छा निबंध कैसा दिखता है?
एक अच्छा निबंध स्पष्ट, संक्षिप्त और तथ्यात्मक होना चाहिए। इसमें निम्नलिखित गुण होने चाहिए:
- एक स्पष्ट विषय और उद्देश्य
- एक सुसंगत क्रम
- तथ्यात्मक जानकारी
- सही वर्तनी और व्याकरण
- स्पष्ट और प्रभावी लेखन शैली
एक अच्छा निबंध पढ़ने में सुखद और समझने में आसान होना चाहिए।